दीवाली से पहले वेतन के साथ मिलेंगी डीए की किस्तें

नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा ने बैठक करके बीबीएमबी की ओर से मांगों को पूरा करने के संबंध में बताया है कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को सपोर्ट फंड के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:46 PM (IST)
दीवाली से पहले वेतन के साथ मिलेंगी डीए की किस्तें
दीवाली से पहले वेतन के साथ मिलेंगी डीए की किस्तें

जागरण संवाददाता, नंगल : नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा ने बैठक करके बीबीएमबी की ओर से मांगों को पूरा करने के संबंध में बताया है कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को सपोर्ट फंड के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान दी जाएगी। संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह लादी ने बताया कि गत दिवस बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नंगल आगमन पर सतलुज सदन विश्राम गृह में कर्मचारियों की मांगों को लेकर उनके साथ मीटिग हुई थी जिसमें डीए की किश्तों का भुगतान, कर्मचारियों का बनता इंसेंटिव, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को फंड देने पर बोर्ड प्रबंधन ने सहमति जताई थी। अध्यक्ष ने संगठन की मांगों को सुनने के बाद उसी दिन ही कुछ मांगों को स्वीकृति दे दी थी तथा कुछ मांगों के लिए आदेश जारी किए थे।

उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करते हुए प्रशासन ने कर्मचारियों का 2019-2021 का इंसेंटिव , (प्रोत्साहन राशि) का भुगतान सभी कर्मचारियों को कर दिया है। बीबीएमबी की सेवा काल के दौरान मृतक कर्मचारियों के 30 आश्रितों को फैमिली सपोर्ट फंड भी जारी कर दिया है। इसके लिए उन पीड़ित परिवारों को 26 सितंबर रविवार को स्टाफ क्लब नंगल में सुबह 10 बजे चैक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के सदस्य अपना आधार कार्ड साथ ले कर स्टाफ कल्ब में पहुंचें।

उन्होंने बताया कि डीए की किश्तों का भुगतान दिवाली से पहले अक्टूबर महीने के वेतन के साथ होने जा रहा है। पंजाब राज्य से हुए पदोन्नत सीनियर सहायकों के एडजस्टमेंट नंगल मे ही करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन को और मजबूत बनाने में कर्मचारी सहयोग करें ताकि शेष लंबित मांगों का समाधान जल्द करवाया जा सके। मीटिग में इंटक के विनोद राणा, शमशेर सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक अंगरिश, रणबीर राणा, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहन लाल, सतीश शर्मा, गुरपाल राणा, नरेश रैड , सुरेश शुक्ला, शिव चरण आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी