बलजीत सिंह बने भाकियू पंजाब (खोसा) के प्रधान

भारतीय किसान यूनियन पंजाब (खोसा) की बैठक जत्थेबंदी के राज्य महासचिव गुरिदर सिंह भंगू की अगुआई में गांव कालेमाजरा के गुरुद्वारा साहिब में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:59 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:50 PM (IST)
बलजीत सिंह बने भाकियू पंजाब (खोसा) के प्रधान
बलजीत सिंह बने भाकियू पंजाब (खोसा) के प्रधान

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: भारतीय किसान यूनियन पंजाब (खोसा) की बैठक जत्थेबंदी के राज्य महासचिव गुरिदर सिंह भंगू की अगुआई में गांव कालेमाजरा के गुरुद्वारा साहिब में हुई। बैठक में ब्लाक प्रधान प्रकट सिंह बरसालपुर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर सर्वसम्मति से भारतीय किसान यूनियन खोसा की गांव कालेमाजरा की इकाई का गठन भी किया गया। इसमें बलजीत सिंह भंगू प्रधान, बलवीर सिंह भंगू सीनियर उपाध्यक्ष, जंग सिंह भंगू महासचिव, गुरप्रीत सिंह भंगू वित्त सचिव, महिदर सिंह भंगू प्रेस सचिव, जसप्रीत सिंह भंगू उपाध्यक्ष, कुलवंत सिंह भंगू उपाध्यक्ष समेत सौदागर सिंह भंगू, राम सिंह, दविदर सिंह, दिलप्रीत सिंह कार्यकारिणी मेंबर चुने गए। इस दौरान सरपंच सतविदर सिंह भंगू सहित जगदीप सिंह, भुपिदर सिंह पूर्व पंच, बलविदर सिंह रीहल, गुरविदर सिंह भंगू, रणजीत सिंह, नंबरदार अमरीक सिंह, जसवीर सिंह जस्सा, बलजीत सिंह भंगू व हरदीप सिंह भंगू भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी