किसानी मसले पर सीएम ने कुछ नहीं किया: भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने पार्टी के राज्य प्रभारी जरनैल सिंह व अन्य विधायकों के साथ तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:19 PM (IST)
किसानी मसले पर सीएम ने कुछ नहीं किया: भगवंत मान
किसानी मसले पर सीएम ने कुछ नहीं किया: भगवंत मान

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने पार्टी के राज्य प्रभारी जरनैल सिंह व अन्य विधायकों के साथ तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। उन्होंने खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होकर सरबत के भले के अरदास भी की। इसके बाद भगवंत मान ने कहा पंजाब में कैप्टन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। किसी भी मसले के लिए गंभीर तौर पर कोई भी कार्य नहीं किया गया। राज्य में मुख्यमंत्री ने किसानों के मसले पर भी कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों के सभी जायज मसले प्राथमिकता पर हल किए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष दिनेश चड्ढा, जसवीर सिंह जस्सू, मास्टर हरदयाल सिंह बैंस, चरनजीत सिंह चन्नी व बाबू चमन लाल सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। नंबरदारी को जद्दी पुश्ती करे प्रदेश सरकार: झामपुर संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर में पंजाब नंबरदार यूनियन की बैठक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुलवंत सिंह झामपुर तथा प्रदेश महासचिव हरबंस सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में नंबरदारों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर विचार किया गया। बैठक दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम सहित अन्य नेताओं ने नंबरदारों के साथ कई वादे किए थे, लेकिन अब तक किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। पंजाब सरकार की इस उदासीनता से नंबरदारों में मायूसी है। बैठक में मांगों के संबंध में विचार विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह को सौंपा। यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने स्पीकर को बताया कि चुनाव से पहले सरकार ने वादा किया गया था कि सत्ता में आते ही नंबरदारी को जद्दी पुश्ती किया जाएगा, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। इसके अलावा नंबरदारों का मानदेय 2500 रुपये मासिक करने की भी बात कही गई थी, लेकिन इस मांग को भी अभी तक मंजूर पूरा नहीं किया गया। बैठक में करनैल सिंह, जसवीर सिंह, एडवोकेट पाल सिंह, जोगिदर सिंह, बलवंत सिंह बस्सी पठाना, अवतार सिंह खरड़, जसवंत सिंह रोपड़, गुरदीप सिंह ककराली, हरिकृष्ण नूरपुरबेदी, बलबीर सिंह चमकौर साहिब, बचन दास आनंदपुर साहिब, संदीप सिंह रूपनगर, सिकंदर सिंह, अमरीक सिंह, अजीत सिंह, करम सिंह, राम दास, रणजीत सिंह, इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह, बंत सिंह, जोगिदर सिंह, सुरमुख सिंह, सुखविदर सिंह, सुरजीत सिंह व जसमेर सिंह आदि भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी