किसान महासम्मेलन में शिरकत करेंगे अरविंद केजरीवाल: आप

आम आदमी पार्टी के बाघा पुराना में 21 मार्च को होने वाले किसान महासम्मेलन में दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 10:31 PM (IST)
किसान महासम्मेलन में शिरकत करेंगे अरविंद केजरीवाल: आप
किसान महासम्मेलन में शिरकत करेंगे अरविंद केजरीवाल: आप

जागरण संवाददाता, रूपनगर: आम आदमी पार्टी के बाघा पुराना में 21 मार्च को होने वाले किसान महासम्मेलन में दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। यहां आयोजित बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता जिला प्रधान एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने कहा कि 21 मार्च को सुबह 11 बजे अरविद केजरीवाल बाघा पुराना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कई देश विरोधी ताकतें किसान आंदोलन को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी किसान महासम्मेलन का आयोजन कर रही है, ताकि जिससे आंदोलन को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की 21 मार्च को बाघा पुराना पहुंचें और किसानों की आवाज बुलंद करने में सहयोग दें। इस मौके पर जिला सरपरस्त भाग सिंह मदान ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के किसानों के साथ कृषि सुधार कानून पास उनसे बड़ा धोखा किया है, पर आम आदमी पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस मौके पर शहरी प्रधान शिव कुमार लालपुरा, जिला मीडिया इंचार्ज सुदीप विज, जिला दफ्तर इंचार्ज मनजीत सिंह बरनालवीर, आप नेता संतोख सिंह वालिया, सीनियर नेता जसविदर कौर शाही, अमनदीप सिंह व सुमेल सिंह उपस्थित थे। गांव ओइंद से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना संवाद सूत्र, मोरिडा: दिल्ली में खेती सुधार कानूनों के विरोध में जारी किसानों के संघर्ष में साथ देने के लिए गांव ओइंद से भी किसानों का जत्था रवाना हुआ। गुरजीत सिंह ने बताया कि गांव से15 वां जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। इस मौके पर पी्रतपाल सिंह सरपंच, सतनाम सिंह, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह, किरपाल सिंह, केवल सिंह व पवित्र सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी