विधानसभा चुनावों में किए वादों से मुकरी सरकार: डाढी

2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव दौरान कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त करने के लिए राज्य के नौजवानों के साथ बड़े- बड़े वादे किए थे पर इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस के किए वादों को याद करके युवा वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:35 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:35 PM (IST)
विधानसभा चुनावों में किए वादों से मुकरी सरकार: डाढी
विधानसभा चुनावों में किए वादों से मुकरी सरकार: डाढी

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव दौरान कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त करने के लिए राज्य के नौजवानों के साथ बड़े- बड़े वादे किए थे, पर इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस के किए वादों को याद करके युवा वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इसलिए राज्य के नौजवान कांग्रेस को आने वाले विधान सभा चुनाव में उसका करारा जवाब देंगे। आम आदमी पार्टी के जिला रूपनगर के सीनियर यूथ नेता कमिक्कर सिंह ने कहा कि नौजवानों को घर- घर नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, स्मार्ट फोन देने के अलावा अन्य भी कई तरह के सपने दिखाए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए। इसके विरोध में आज राज्य के नौजवानों में कांग्रेस के खिलाफ बड़ा गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के चुने हुए नुमाइंदों ने सिर्फ अपने चहेतों के लिए ही काम किया है।

chat bot
आपका साथी