किसान महारैली की तैयारियों में जुटे आप नेता व वर्कर

आम आदमी पार्टी ने 21 मार्च को बाघा पुराना में प्रस्तावित किसान महारैली को कामयाब बनाने के उद्देश्य स तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:34 PM (IST)
किसान महारैली की तैयारियों में जुटे आप नेता व वर्कर
किसान महारैली की तैयारियों में जुटे आप नेता व वर्कर

संवाद सहयोगी, रूपनगर: आम आदमी पार्टी ने 21 मार्च को बाघा पुराना में प्रस्तावित किसान महारैली को कामयाब बनाने के उद्देश्य स तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत जिला रूपनगर में पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने ब्लाक व ग्रामीण स्तर पर बैठकें शुरू की हैं। इसके तहत अधिक से अधिक किसानों को साथ जोड़ते हुए महारैली में हिस्सा लेने के लिए लामबंद किया जा रहा है। उन्होंने सोमवार को गांव घनौली व आसपास के गांवों में रहने वाले किसानों सहित पार्टी के वर्करों के साथ बैठक कर महारैली की तैयारियों को लेकर सुझाव लिए गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महारैली में किसानी से जुड़े मसलों को उठाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल सहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान तथा पंजाब की सारी लीडरशिप पहुंच रही है। इस मौके गुरमेल सिंह थली सहित तरलोचन सिंह, राजू, तेजा सिंह, लाभ सिंह, प्रेम सिंह, सुरिदर सिंह, मास्टर ईशर सिंह, जगजीत सिंह फौजी व जसमेल सिंह अन्य भी हाजिर थे। केंद्र ने कारपोरेट घरानों के लिए बनाए हैं कृषि कानून: घुम्मण संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के सैनी भवन में सैनी चेरिटेबल एजुकेशन ट्रस्ट ने नए कृषि सुधार कानूनों पर गोष्ठी करवाई गई, जिसमें प्रोफेसर रणजीत सिंह घम्मण मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान घुम्मण ने कहा कि केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ जो किसान आंदोलन चल रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि केंद्र ने कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए ही यह कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़ी समस्याओं का समाधान कृषि कानूनों को रद्द करने से होने वाला नहीं है, बल्कि इन कानूनों को रोकते हुए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। चर्चा के बाद डा. अजमेर सिंह सहित दविदर सिंह जटाणा, राजिदर सैनी, बलबीर सिंह ने मुख्य वक्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर महिदर सिंह भलीयाण सहित बीएस सैनी, आरएस सैनी, शमिदर सिंह, सुरिदर सिंह, जीएस बिदरा, नरिदर सिंह, जगदीश सिंह, भाग सिंह मदान, कुलवंत सिंह, संत सुरिदरपाल सिंह व सुखजिदर सिंह भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी