दूध उत्पादक जागरूकता कैंप में सौ किसानों ने लिया हिस्सा

रूपनगर के साथ लगते गांव आजमपुर में डेयरी विकास विभाग एवं बोर्ड ने दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM (IST)
दूध उत्पादक जागरूकता कैंप में सौ किसानों ने लिया हिस्सा
दूध उत्पादक जागरूकता कैंप में सौ किसानों ने लिया हिस्सा

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के साथ लगते गांव आजमपुर में डेयरी विकास विभाग एवं बोर्ड ने दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाया गया। डिप्टी डायरेक्टर गुरिदरपाल सिंह काहलों के नेतृत्व में लगाए गए इस कैंप में डेयरी व्यवसाय से जुड़े 100 से अधिक किसानों ने भाग लेते हुए दूध उत्पान से जुड़ी जानकारियां हासिल की। गुरिदरपाल सिंह काहलों ने पशुओं की नस्लों के साथ साथ हर नस्ल को दी जाने वाली खुराक, रख-रखाव तथा मार्किटिग के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी। मैनेजर आरके सिंह ने हरे चारे की नई किस्मों के बारे बताया जबकि डेयरी विकास इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने सफल डेयरी फार्मिंग के नुक्तों के साथ साथ नस्ल सुधार बारे जानकारी दी। इसके अलावा डेयरी तकनीकी विशेषज्ञ दर्शन सिंह ने पशु खुराक संबंधी, डेयरी इंस्पेक्टर दविदर सिंह ने विभाग से जुड़ी य़ोजनाओं के बारे, डाक्टर अमर ने पशुओं से जुड़ी बीमारियों व उनसे बचाव बारे किसानों को विस्तृत रूप से समझाया तथा किसानों द्वारा पूछे सवालों के जवाब भी दिए। इसके अलावाएईओ कुलविदर सिंह ने मक्की की फसल बारे तथा अचार बनाने की विधियों के बारे प्रकाश डाला। इस मौके हरदेव सिंह, बलजिदर सिंह व गुरदीप सिंह ने अपने तजुर्बे साझा किए, जबकि सरपंच मनजिदर सिंह ने इस कैंप के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया। सरकारी कालेज में लड़कियों की समस्याओं पर की चर्चा संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के सरकारी कालेज में होम साइंस विभाग ने लड़कियों को मासिक धर्म की समस्या बारे जागरूक करने के लिए विशेष लेक्चर करवाया गया। प्रिसिपल डा. जसविदर कौर की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रोग्राम में परमार अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डा. मनप्रीत कौर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कालेज की लड़कियों को जागरूक करते कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी विभिन्न समस्याएं कोई छिपाने वाली चीज नहीं हं,ै बल्कि अगर कोई समस्या पेश आती है, तो उस बारे लड़कियों को अपनी माता के साथ साथ डाक्टर को खुलकर बताना चाहिए। उन्होंने मौके पर लड़कियों के पूछे सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी ऐसी कोई भी समस्या नहीं, जिसका इलाज संभव न हो । यह तभी संभव है जब समय रहते डाक्टर के पास समस्या को बताया जाए। उन्होंने लड़कियों में रक्त की कमी वाली समस्या व उसके समाधान के लिए सही व पौष्टिक आहार लेने को कहा। इस मौके पर प्रोफेसर नवनीत कौैर सहित डा. दलविदर सिंह, डा. अनु शर्मा, प्रोफेसर दिनेश कुमारी, प्रोफेसर लवलीन वर्मा डा. कुलबीर कौर तथा डा. सुखजिदर कौर भी हाजिर थीं।

chat bot
आपका साथी