यूथ कांग्रेस के सदस्य आज संसद का घेराव करने रवाना होंगे

केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस पांच अगस्त को संसद का घेराव करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:48 PM (IST)
यूथ कांग्रेस के सदस्य आज संसद  का घेराव करने रवाना होंगे
यूथ कांग्रेस के सदस्य आज संसद का घेराव करने रवाना होंगे

जागरण संवाददाता, पटियाला : केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस पांच अगस्त को संसद का घेराव करेगी। इसके लिए पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव मोहित मोहिदरा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना होगा। मोहित ने बताया कि संसद का घेराव करके बढ़ती महंगाई, खेती बिलों, बेरोजगारी ओर पेगासस को लेकर तैयार की जा रही रणनीति के विरोध में किया जा रहा है। पंजाब भर से यूथ का एक बड़ा काफिला दिल्ली के लिए रवाना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़ कर संसद के होने वाले घेराव में शिरकत करें, ताकि केंद्र सरकार को उसके मनसूबों में कामयाब होने से रोक जा सके। यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा कालू ने भी कहा कि हर वर्ग का व्यक्ति जत्थे में भाग लेकर इसे सफल बनाए। मौके पर हलका प्रधान हिमांशु जोशी, पार्षद अमरप्रीत बाबी, पार्षद सेवक, परवीन राणा, ज्ञानेश्वर पंजोला, ब्लाक प्रधान सौरव, ब्लाक प्रधान माधव सिगला, ब्लाक प्रधान मनदीप कौर, महासचिव अजमल खान, पार्षद राजू, सरपंच तारा दत्त, अकबर खान, गैरी, सोनू पंडित, विजय कोहली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी