आप यूथ के जिला प्रधान पर मामला दर्ज

फ्लैक्स उतारने गए वन विभाग के कर्मियों के साथ आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान ने ड्यूटी में विघ्न डालने व अभद्र भाषा बोलने को लेकर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:42 PM (IST)
आप यूथ के जिला प्रधान पर मामला दर्ज
आप यूथ के जिला प्रधान पर मामला दर्ज

जेएनएन, नाभा (पटियाला) : फ्लैक्स उतारने गए वन विभाग के कर्मियों के साथ आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान ने ड्यूटी में विघ्न डालने व अभद्र भाषा बोलने को लेकर मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता बंटी सिंह निवासी खेड़ी मुसलमाना थाना पसियाणा मामूरा वन विभाग नाभा ने थाना सदर पुलिस को बताया कि वह वन विभाग में नौकरी करता है। उसका एरिया चासवाल तक पड़ता है। बीते दिन रोहटी छन्ना रोड पर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बिना वन विभाग के एक फ्लैक्स बोर्ड, जिस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं व जिला यूथ प्रधान वरिदर सिंह उर्फ बिट्टु की तस्वीर लगी हुई थी। ऐसी फ्लैक्स लगाने के लिए अलग अलग अदारों व वन विभाग से मंजुरी लेनी पड़ती है। मंजूरी न होने के कारण उक्त फ्लैक्स को डेलीवेजिज कर्मी दर्शन सिंह निवासी कनसूहा और भवनजीत सिंह निवासी नाभा को फ्लैक्स को उतारने के लिए भेजा। जब कर्मी फ्लैक्स को उतार रहे थे तो आरोपित वरिदर बिट्टु वहां पर आ गया और उन्हें ऐसा करने से रोकने के साथ उन्हें गलत शब्द बोलने लगा। दर्शन सिंह ने आरोपित की फोन पर बात भी कराई जिसमें उसे भी भद्दे शब्द बोले व धमकी भी दी। बिट्टु ने फ्लैक्स उतारने नहीं देने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने आरोपित वरिदर सिंह बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी