आत्महत्या करने वाले अकाली नेता धूहड़ की पत्नी ने सल्फास खा दी जान

विधानसभा हलका शुतराना के पूर्व अकाली विधायिका वनिदर कौर लूंबा के निजी सहायक और यूथ अकाली दल के जत्थेबंदक सचिव गुरसेवक सिंह धूहड़ ने कुछ दिन पहले अपने आप को गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी। उनकी पत्नी ने रविवार सुबह जहर सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:37 PM (IST)
आत्महत्या करने वाले अकाली नेता धूहड़ की पत्नी ने सल्फास खा दी जान
आत्महत्या करने वाले अकाली नेता धूहड़ की पत्नी ने सल्फास खा दी जान

जेएनएन, पातड़ां (पटियाला): विधानसभा हलका शुतराना के पूर्व अकाली विधायिका वनिदर कौर लूंबा के निजी सहायक और यूथ अकाली दल के जत्थेबंदक सचिव गुरसेवक सिंह धूहड़ ने कुछ दिन पहले अपने आप को गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी। उनकी पत्नी ने रविवार सुबह जहर सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली है।

घटना का पता लगते ही पारिवारिक सदस्यों की तरफ से उनको तुरंत इलाज के लिए पातड़ां ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते समाना रेफर कर दिया। समाना लेकर जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक जसदीप कौर की मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना में रखा गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के परिवार में एक लड़का और लड़की हैं।

chat bot
आपका साथी