पत्नी को छेड़ने से रोका तो, रिश्तेदार ने पति का जबड़ा तोड़ा

अनाज मंडी थाना इलाके में सुशील पैलेस में शादी समारोह में पहुंची एक महिला को रिश्तेदार ने शराब पीकर छेड़ना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:04 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:04 AM (IST)
पत्नी को छेड़ने से रोका तो, रिश्तेदार ने पति का जबड़ा तोड़ा
पत्नी को छेड़ने से रोका तो, रिश्तेदार ने पति का जबड़ा तोड़ा

जागरण संवाददाता, पटियाला

अनाज मंडी थाना इलाके में सुशील पैलेस में शादी समारोह में पहुंची एक महिला को रिश्तेदार ने शराब पीकर छेड़ना शुरू कर दिया। जब महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसका जबड़ा तोड़ दिया। घटना 25 जुलाई की है, जिसके बाद जख्मी हालत में महिला के पति संजय निवासी शांति नगर मनी माजरा चंडीगढ़ को राजिदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

संजय के बयानों पर अनाज मंडी थाना पुलिस ने लक्की, बेताब, राजू और दिलबाग निवासी सूरजपुर जिला पंचकूला हरियाणा पर केस दर्ज किया है। संजय के अनुसार वह अपने भतीजे की शादी में पत्नी व बेटी के साथ आया था, जहां मैरिज पैलेस में शराब पीकर उक्त आरोपितों ने कमेंट्स करने लगे थे। विरोध करने पर बहस शाम को सात बजे पैलेस से बाहर निकलते ही आरोपितों ने उसे मारपीट कर जबड़ा तो दिया। जब पत्नी बचाव करने लगी तो उसे और बेटी को गलत शब्दावली इस्तेमाल कर गालियां निकाली। बाउंसर को पीटने वाले आरोपितों पर केस दर्ज

थाना सिविल लाइन के अंतगर्त आते बाइस नंबर फाटक के नजदीक पब के बाहर झगड़ा करने से रोकने पर गार्ड परमिदर सिंह को पीटने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला परमिदर सिंह निवासी गांव घनौड़ जट्टां जिला संगरूर की शिकायत पर अभिजोत, फैजल खान, कमल व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने न्यू अफसर कालोनी इलाके में छापेमारी भी की लेकिन आरोपित नहीं मिले। आरोपितों ने परमिदर सिंह को कत्ल करने के इरादे से तीन फायर भी किए थे, जिस संबंध में पुलिस लीला भवन इलाके से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर रही है। चौकी माडल टाउन के इंचार्ज जयदीप शर्मा ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी