यूनियन ने कार्यकारी इंजीनियर के दफ्तर को जड़ा ताला

जल सप्लाई व सेनिटेशन वर्कर यूनियन द्वारा कार्यकारी इंजीनियर अमरीक सिंह के खिलाफ उनके दफ्तर के आगे धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:04 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:04 PM (IST)
यूनियन ने कार्यकारी इंजीनियर के दफ्तर को जड़ा ताला
यूनियन ने कार्यकारी इंजीनियर के दफ्तर को जड़ा ताला

जागरण संवाददाता, पटियाला : जल सप्लाई व सेनिटेशन वर्कर यूनियन द्वारा कार्यकारी इंजीनियर अमरीक सिंह के खिलाफ उनके दफ्तर के आगे धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेता दविदर सिंह नाभा व बलजिदर सिंह समाना ने कहा कि नोटिस देने के बाद भी धरने के दौरान कार्यकारी इंजीनियर किए गए वादे के अनुसार वेतन बढ़ाने के बजाय टालमटोल वाली नीति अपना रहा है। उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार के दौरान भी अफसरशाही फिर से बेलगाम होकर वर्करों का शोषण कर रही है। इस दौरान वर्करों द्वारा कार्यकारी इंजीनियर के दफ्तर को ताला लगा दिया और वर्करों ने ऐलान कर दिया कि जब तक कार्यकारी इंजीनियर वर्करों की मांगों को पूरा नहीं करेगा, तक दफ्तर को ताला लगाकर रखा जाएगा। इस दौरान रमेश पातड़ां, गुरदर्शन, हंसा सिंह मौड नाभा, कुलदीप सिंह, गुरविदर सिंह, व गुरमीत सिंह ने धरने को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी