थाना सिटी समाना इंचार्ज, मुंशी और होमगार्ड मुलाजिम रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने थाना सिटी समाना इंचार्ज मुंशी और होमगार्ड मुलाजिम को 13 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:23 PM (IST)
थाना सिटी समाना इंचार्ज, मुंशी और होमगार्ड  मुलाजिम रिश्वत लेते गिरफ्तार
थाना सिटी समाना इंचार्ज, मुंशी और होमगार्ड मुलाजिम रिश्वत लेते गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटियाला : विजिलेंस टीम ने थाना सिटी समाना इंचार्ज, मुंशी और होमगार्ड मुलाजिम को 13 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने थाना इंचार्ज करनवीर सिंह, मुंशी मक्खन सिंह और होमगार्ड मुलाजिम विरसा सिंह समेत दो अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीएसपी जतिदर पाल सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले थाना सिटी समाना पुलिस ने पति द्वारा पत्नी को चलती कार से धक्का देकर हत्या की कोशिश करने के मामले में हत्या के प्रयास की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया हुआ था और इन दिनों वह रिमांड पर था। डीएसपी ने बताया कि थाने में बंद आरोपित ने पुलिस से उसका केस कमजोर करने को कहा। बदले में पुलिस कर्मी ने उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसमें से 20 हजार रुपये थाना इंचार्ज और पांच हजार रुपये सौदा तय करने वाले पुलिस कर्मी को देने की बात हुई थी। बाद में सौदा 23 हजार रुपये में हुआ। एक पुलिस कर्मी ने ही आरोपित के भतीजे पातड़ां निवासी विनोद से उसकी बात करवाई। पति के कहने पर ही विनोद वीरवार को 10 हजार रुपये पुलिस अधिकारियों को दे गया था। बाकी बचे 13 हजार रुपये शुक्रवार को देने थे। जिसकी जानकारी रिश्तेदार ने विजिलेंस को दे दी। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर थाना इंचार्ज करनवीर सिंह, मुंशी एएसआइ मक्खन सिंह और होमगार्ड मुलाजिम केसर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि थाने के मुलाजिम ने ही होमगार्ड मुलाजिम को रिश्वत के पैसे लेने भेजा था। इन पैसों में से उसे भी तीन हजार रुपये मिलने थे।

chat bot
आपका साथी