ब्रह्मकुमारी आश्रम में टीकाकरण कैंप का आयोजन

ब्रह्मकुमारी वरदानी आश्रम में कोविड के प्रकोप को रोकने के लिए आश्रम प्रमुख बहन कैलाश दीदी की अगुआई में कोरोना वैक्सीन का मुफ्त कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:02 PM (IST)
ब्रह्मकुमारी आश्रम में टीकाकरण कैंप का आयोजन
ब्रह्मकुमारी आश्रम में टीकाकरण कैंप का आयोजन

संस, राजपुरा (पटियाला) : ब्रह्मकुमारी वरदानी आश्रम में कोविड के प्रकोप को रोकने के लिए आश्रम प्रमुख बहन कैलाश दीदी की अगुआई में कोरोना वैक्सीन का मुफ्त कैंप लगाया। श्रीराम पार्क के पास बने भवन में लगाए गए इस कैंप में सिविल अस्पताल की टीम ने करीब 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। कैंप के दौरान कांग्रेसी नेता पूर्ण चंद चलानी, पार्षद रूबी टनी, अनिल टनी, पार्षद मनीष मुंजाल ने इस निश्शुल्क कार्य के लिए ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रबंधकों सहित सिविल अस्पताल के डाक्टरों की हौंसला अफजाई की। इसके उपरांत आश्रम प्रमुख बहन कैलाश दीदी ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पूरन ग्रोवर, मनीष कुमार अनिल कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी