तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी महिलाओं को कुचला, दोनों की मौत, दो वर्षीय बच्चा जख्मी

बहादुरगढ़ की हीरा कालोनी रोड पर वीरवार सुबह नौ बजे एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी दो महिलाओं को कुचल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 08:28 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 08:28 PM (IST)
तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी महिलाओं को कुचला, दोनों की मौत, दो वर्षीय बच्चा जख्मी
तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी महिलाओं को कुचला, दोनों की मौत, दो वर्षीय बच्चा जख्मी

जागरण संवाददाता, पटियाला : बहादुरगढ़ की हीरा कालोनी रोड पर वीरवार सुबह नौ बजे एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी दो महिलाओं को कुचल दिया। वहीं कार की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चा गंभीर घायल हो गया। इस दौरान जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार अनुसार यमुना देवी (55) पत्नी खुशी राम अपने घर के बाहर सड़क के किनारे चारपाई पर बैठी थी और उसका पोता खुशहाल भी नजदीक ही खेल रहा था। इसी दौरान अपनी पोती को स्कूल छोड़कर लौट रही चरनजीत कौर (63) पत्नी पाला सिंह निवासी बहादुरगढ़ गली नंबर तीन उसके पास रुककर बातें करने लग गई। इतने में अचानक से एक तेज रफ्तार पीबी 13 एजे 8856 नंबर की मारुति आल्टो के 10 गाड़ी आई और यमुना देवी और चरनजीत कौर को चपेट में ले लिया। जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय खुशहाल घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार कार इतनी तेज थी कि महिलाओं को कुचलने के बाद कार दीवार से जा टकराई और दीवार पूरी तरह से टूट गई। हादसे के बाद आरोपित कार मौके पर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ निवासी सतविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके वाहन को कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

इस बारे में बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज एसआइ मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपित तेज रफ्तार कार चला रहा था इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ने दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों मरने वाली महिलाओं के पतियों की मौत हो चुकी है। इनमें से यमुना देवी का परिवार दिहाड़ी करता है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित सतविदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी