ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने निगला जहर, मौत

गांव दुगाल की भवानीगढ़ में विवाहित महिला की जहरीली वस्तु निगलकर हुई मौत के बाद पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:30 PM (IST)
ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने निगला जहर, मौत
ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने निगला जहर, मौत

संसू, पातड़ां (पटियाला) :

गांव दुगाल की भवानीगढ़ में विवाहित महिला की जहरीली वस्तु निगलकर हुई मौत के बाद पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि मृतक महिला के मायके वालों ने नामजद कथित आरोपितों को गिरफ्तार ना करने पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के भाई मनिदर सिंह उर्फ सोनी ने बताया कि उनकी बहन राजविदर कौर की शादी करीब 11 साल पहले भवानीगढ़ के गांव आलोअर्ख में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल कोई बच्चा ना होने पर आरोपितों ने उनकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद बहन का चेकअप के बाद वह ठीक पाई गई, जबकि उसके पति की जांच करवाने पर उनमें कमी पाई गई। जिसके इलाज का खर्च उन्होंने अपनी एक एकड़ •ामीन बेचकर करवाया। जिसके बाद दो जुड़वां बच्चे पैदा हुए। इसके बाद भी आरोपित उनकी बहन को ससुराल परिवार से पैसे लाने के लिए परेशान करते थे, जिससे परेशान हाकर उनकी बहन ने 26 नवंबर को जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली, परन्तु राजनीतिक दबाव होने के कारण उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।

गांव रामपुरा दुगाल के नंबरदार बख्शीश सिंह, पूर्व सरपंच दरबारा सिंह और मनजीत सिंह समेत अन्य नेताओं ने सरकार से मांग की है कि इस महिला की मौत के लिए जिम्मेवार इसके ससुर परिवार को जल्द गिरफ्तार किया जाये।

पति, सास व ससुर पर केस दर्ज

थाना भवानीगढ़ के प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने कहा कि राजविदर कौर की मौत बाद में उस के भाई की तरफ से दिए गए बयानों के आधार पर मृतका महिला के पति लखविदर सिंह, ससुर राम सिंह और सास राम मूर्ति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी