त्रिपड़ी स्कूल की कंप्यूटर लैब पंजाब में अवल्ल

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी पटियाला की कंप्यूटर लैब पंजाब भर में पहले स्थान पर आई है। इसको बेस्ट आईसीटी लैब अवार्ड मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:46 PM (IST)
त्रिपड़ी स्कूल की कंप्यूटर लैब पंजाब में अवल्ल
त्रिपड़ी स्कूल की कंप्यूटर लैब पंजाब में अवल्ल

जेएनएन, पटियाला : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्रिपड़ी पटियाला की कंप्यूटर लैब पंजाब भर में पहले स्थान पर आई है। इसको बेस्ट आईसीटी लैब अवार्ड मिला है।

स्कूल के प्रिसिपल डॉ. नरिदर कुमार ने बताया कि ई -स्कूल क्विज की तरफ से पंजाब भर में कंप्यूटर लैब के मुकाबले करवाए गए थे, जिनमें अलग -अलग स्कूलों ने भाग लिया। संस्था के चीफ कोआर्डीनेटर परमवीर सिंह की तरफ से जारी प्रशंसा सर्टिफिकेट अनुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी की कंप्यूटर लैब सभी मानकों पर खरी उतरी है। प्रिसिपल ने यह स्टेट अवार्ड जीतने पर स्कूल की कंप्यूटर फेकल्टी रविन्द्र कौर, अनुदीप कौर, गगनदीप कौर, गुरप्रीत कौर, रजनी बाला और भुपिदर कौर के यतनों की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी