पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजली भेट की

राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर भाजपा ने शनिवार को यूनिवर्सिटी मंडल में भावपूर्वक श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:27 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजली भेट की
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजली भेट की

जागरण संवाददाता, पटियाला : राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर भाजपा ने शनिवार को यूनिवर्सिटी मंडल में भावपूर्वक श्रद्धांजलि दी। जिला भाजपा शहरी प्रधान हरिदर कोहली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जाए। इसी संदेश को हम सभी आगे बढ़ाना चाहते हैं। पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिला शहरी प्रधान एसके देव ने कहा कि पंडित जी एक विचारक ही नहीं थे बल्कि संस्कृति निष्ठा को राजनीतिक जीवन दर्शन से जोड़ने का भी काम किया। इस मौके पर जिला भाजपा के महामंत्री बलविदर सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमन शर्मा, वरुण जिदल, सेक्रेटरी सतनाम सिंह, राजकुमार गुप्ता, यूनिवर्सिटी मंडल के प्रधान दलीप सिंह, महामंत्री रोबिन ग्रोवर, वाईस प्रधान रामधारी, ऑफिस सेक्रेटरी अजय गोयल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी