एक ही दिन में तीन महिलाएं नौ साल के बच्चे संग संदिग्ध हालत में लापता

पटियाला जिले में शुक्रवार से तीन महिलाएं एक नौ साल के बचे संग संदिग्ध हालत में घरों से लापता हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:35 PM (IST)
एक ही दिन में तीन महिलाएं नौ साल के बच्चे संग संदिग्ध हालत में लापता
एक ही दिन में तीन महिलाएं नौ साल के बच्चे संग संदिग्ध हालत में लापता

जागरण संवाददाता, पटियाला : जिले में शुक्रवार से तीन महिलाएं एक नौ साल के बच्चे संग संदिग्ध हालत में घरों से लापता हैं। उनमें से एक महिला राजपुरा के नजदीकी गांव मिर्जापुरा की है, दूसरी महिला पातड़ां की रहने वाली है, जिसके साथ नौ वर्ष का एक बच्चा भी गायब है, जबकि तीसरी महिला समाना की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि उक्त तीनों महिलाओं में से दो महिलाओं के प्रेम प्रसंग भी सामने आए हैं और उनको भगाने वाले भी अपने घरों से गायब हैं। महिलाओं के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में शक जाहिर किया है कि उन्हें कुछ लोगों ने अपहरण किया है। ये है पूरा मामला : सदर थाने के अधीन एक इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है। लोन दिलवाने के बहाने पहचान का युवक उसके पास आता था, जो उसकी पत्नी को बहलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। मामले की जांच कर रहे थाना सदर के एएसआइ प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपित हरप्रीत सिंह निवासी राजपुरा भी घर से गायब हैं। मामले की जांच जारी है जिसके आधार पर सामने आया है कि हरप्रीत उसके घर पर लोन दिलवाने के लिए आता जाता रहता था और उसकी पत्नी की पुरानी जान पहचान थी, जिसके आधार पर वो उसे घर से भगा ले गया है।

दूसरे मामले में थाना पातड़ां के अधीन एक व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दी है कि वो दिहाड़ीदार है और वे दिन के समय काम पर चला जाता है। पत्नी व नौ साल के बच्चे को मक्खन सिंह निवासी जिला संगरूर बहलाकर भगा ले गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता दिहाड़ी करता है और वो काम पर चला जाता है, जिसके पीछे महिला के गांव से संबंधित आरोपित मक्खन सिंह उसे भगा ले गया है। उन्होंने आरोपित के घर पर छापेमारी की तो पता लगा कि वो भी अपने घर से गायब है और परिजन उसे भी ढूंढ रहे हैं। तीसरे मामले में समाना की वाल्मीकि बस्ती के व्यक्ति ने समाना सिटी थाने में शिकायत की है कि उसके चाचा की 34 वर्षीय लड़की 29 अक्टूबर को सुबह करीब छह बजे घर से सुबह मंदिर में माथा टेकने गई थी, लेकिन घर वापस नही पहुंची। उन्होंने भी शक जाहिर किया है कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया है।

chat bot
आपका साथी