तीन प्रतिभावान डाक्टरों को किया सम्मानित

अग्रवाल एकता सभा द्वारा अध्यक्ष पवन सिगला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तीन प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM (IST)
तीन प्रतिभावान डाक्टरों को किया सम्मानित
तीन प्रतिभावान डाक्टरों को किया सम्मानित

संस, बठिडा : अग्रवाल एकता सभा द्वारा अध्यक्ष पवन सिगला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तीन प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें तीन लोगों को सम्मानित किया गया। उनमें डा. दीपक बांसल (एम डी गेस्ट्रो), शूगर विशेषज्ञ डा. श्वेता बांसल व एसएम ओ संगत मंडी डरा अंजू कांसल शामिल हैं। कार्यक्रम में डा. श्वेता बांसल ने शूगर की बीमारी होने के कारणों, उसके इलाज व बचाव बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सैर करना शूगर के मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक है वहीं फास्ट फूड व जिक फूड हानिकारक है। जबकि दीपक बांसल ने बताया कि पेट की बीमारियों को फैलाने में शूगर हानिकारक है। इसलिए हर प्रकार से शूगर से बचना चाहिए। डा. अंजू कांसल ने कहाकि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं। कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। पवन सिगला ने बताया कि अग्रवाल एकता सभा बठिडा के कार्यालय में प्रतिदिन फीजियोथेरैपी कैंप लगाया जाता है। जिसका समय सुबह दस बजे से लेकर सांय आठ बजे तक है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक कांसल, महासचिव सुखदेव राय बांसल के अलावा अशोक गर्ग, धर्म पाल बांसल, तनसुख राय गोयल, विजय कांसल, राजकुमार गोयल, डाक्टर वीना गर्ग, अंकिता, ममता जैन, प्रीती सिगला, मदन जिदल सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अशोक कांसल, महासचिव सुखदेव राय बांसल के अलावा अशोक गर्ग, धर्म पाल बांसल, तनसुख राय गोयल, विजय कांसल, राजकुमार गोयल, डाक्टर वीना गर्ग, अंकिता, ममता जैन, प्रीती सिगला, मदन जिदल सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। लोगों को दिए जा रहे वैक्सीनेशन के प्रमाणपत्र

समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी की तरफ से सेहत विभाग के सहयोग से स्थानीय शारदा इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश पुज्जा वाला मोहल्ला व डा. सुखदेव शर्मा अस्पताल सिरकी बाजार, होटल मैपल लीफ बरनाला बाई पास रोड, पब्लिक धर्मशाला गली नंबर 6 नई बस्ती में लगाए गए कोरोना वैक्सीनेशन कैंपो में जिन लोगों ने पहली व दूसरी डोज का टीकाकरण करवाया था। संस्था की तरफ से उन लोगों की सुविधा के लिए संस्था के मुख्यालय गुरुद्वारा सिंह सभा वाली गली किला रोड पर सार्टिफिकेट निकालकर दिए जा रहे है। इसके लिए संस्था ने हेल्पलाइन नंबर 98157-75239,98882-57728 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्था संस्थापक रमेश मेहता ने बताया की गुरुद्वारा सिंह सभा की तरफ से लगाए गए कैंप में भी टीका लगवाने वाले लोगों को भी सार्टिफिकेट निकालकर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी