दौड़ में अलहौरां खुर्द का सुखविंदर अव्वल

शहीद भगत सिंह वेलफेयर क्लब नाभा की ओर से कबड्डी खिलाड़ी गग्गी की याद में रविवार को रोहटीपुल से पटियाला गेट तक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:33 PM (IST)
दौड़ में अलहौरां खुर्द का सुखविंदर अव्वल
दौड़ में अलहौरां खुर्द का सुखविंदर अव्वल

संवाद सूत्र, नाभा : शहीद भगत सिंह वेलफेयर क्लब नाभा की ओर से कबड्डी खिलाड़ी गग्गी की याद में रविवार को रोहटीपुल से पटियाला गेट तक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 100 नौजवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गांव अलहौरां खुर्द के सुखविदर सिंह ने पहला, पहाड़पुर कलां के करणवीर सिंह ने दूसरा व कोटकलां के प्रदीप सिंह ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को गुरिदर सिंह धालीवाल चीफ आफिसर, मर्चेट नेवी और पावरकाम के जेई निर्मल कुमार ने नकद राशि व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरिदर सिंह धालीवाल ने नौजवानों को कहा कि नौजवानों को नशों का त्याग करके खेलों की तरफ अपना ध्यान लगा कर पंजाब व देश का नाम रोशन करना चाहिए। इस दौरान जेई निर्मल कुमार, रणजीत सिंह जज, करण, मोहन सिंह, तेजिदर सिंह खैहरा, भरपूर सिंह ककराला, बबली, प्रीत खटड़ा समेत कई नौजवान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी