गठबंधन की सरकार बनने पर छात्रवृति घोटाले की जांच कराएगें: सुखबीर

नाभा की अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी कबीर दास के नेतृत्व में विशाल रैली की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:05 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:05 PM (IST)
गठबंधन की सरकार बनने पर छात्रवृति घोटाले की जांच कराएगें: सुखबीर
गठबंधन की सरकार बनने पर छात्रवृति घोटाले की जांच कराएगें: सुखबीर

संवाद सूत्र, नाभा (पटियाला) : नाभा की अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी कबीर दास के नेतृत्व में विशाल रैली की गई। कैबिनेट मंत्री समेत शिअद-बसपा गठबंधन के पदाधिकारियों व वर्करों की बड़ी संख्या सुरजीत सिंह रखड़ा, विधायक एनके शर्मा, हरि सिंह एमडी प्रीत ग्रुप, महासचिव बलदेव सिंह मेहरा, एसजीपीसी सदस्य सतविदर सिंह टोहड़ा ने भाग लिया। रैली में अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली-बसपा की सरकार बनने के बाद वर्करों के साथ हुए अत्याचारों का हिसाब लिया जाएगा। साथ ही कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े घोटालों सरकारी मैट्रिक स्कॉलरशिप, गेस्ट फैकल्टी टीचर या पुलिस भर्ती सभी की जांच होगी। उन्होंने शिअद-बसपा वर्करों से नाभा के प्रत्याशी कबीर दास को बड़े अंतर से जीतकर सरकार में मंत्री बनाने को कहा।

रैली में कबीर दास ने कहा कि शिअद-बसपा सरकार के गठन के साथ शहर की पूरी बाहरी कालोनियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस मौके पर सतनाम सिंह सत्ता, बसपा के नाभा इंचार्ज अमर सिंह टोडरवाल, प्रेमचंद गोयल, विक्रमजीत सिंह चौहान, जसपाल जुनेजा, राजेश बासंल, यादविदर यादू, एडवोकेट युवराज सिंह, हेमंत बांसल बल्लू, इंद्रजीत सिंह रखड़ा, रीना बंसल शहरी अध्यक्ष महिला अकाली दल, गुरदियालिदर सिंह बिल्लू, गुरमीत सिंह कोट, अमन गुप्ता, चेतन शर्मा भादसों, राजेश गुप्ता, रमन सिगला, सेठ बुद्ध राम बरसट, सनी सिगला, पार्षद बबलू खोरा, सुखदीप सिंह सोनी चौधरी माजरा, जस्सा दुल्लदी, कुलदीप सिंह अलहौरां, बलतेज सिंह खोख, रविदर शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी