नशा तस्करी के तीन मामलों में छह लोग गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न इलाकों से नशीले पदार्थ बरामद करते हुए तीन मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार हो गया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:27 PM (IST)
नशा तस्करी के तीन मामलों में छह लोग गिरफ्तार
नशा तस्करी के तीन मामलों में छह लोग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटियाला

पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से नशीले पदार्थ बरामद करते हुए तीन मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने अनाज मंडी थाना इलाके में नशीले कैप्सूल बेचने वाले तीन लोगों काबू किया। एएसआइ गोबिदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी बी टैंक पटियाला, सुरिदरपाल सिंह निवासी घास मंडी पटियाला और भारत भूषण निवासी पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित अनाज मंडी इलाके में स्तिथ मार्किट कमेटी के दफ्तर के नजदीक थे, इन सभी लोगों के पास 800-800 नशीले कैप्सूल थे। इसी थाना क्षेत्र से एक किलो भुक्की सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एएसआइ जसपाल सिंह के अनुसार पुलिस पार्टी चलैला गांव के पास मौजूद थी। इस दौरान शक होने पर बाइक सवार दो लोगों को रोका गया। इन लोगों ने पुलिस को देख थैला फेंक कर भागने की कोशिश की। थैले की तलाशी लेने पर एक किलो भुक्की बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपित कमलजीत सिंह निवासी गांव सेहरी थाना खेड़ी गंडिया और भजन सिंह निवासी हाजीमाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अनाज मंडी थाना इलाके से शराब तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव सील और दविदर सिंह निवासी गांव रुड़का घनोर के रूप में हुई है। यह दोनों अरोपित हरियाणा नंबर की कार में शराब की 312 बोतलें ले जाते हुए काबू किए थे। इस दौरान आरोपित दविदर सिंह मौके से फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी