भारत विकास परिषद गीत प्रतियोगिता में स्कालर्स स्कूल रहा प्रथम
भारत विकास परिषद की ओर से आनलाइन गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संस, राजपुरा (पटियाला) : भारत विकास परिषद की ओर से आनलाइन गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों की 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें स्कालर्ज पब्लिक स्कूल राजपुरा की हरजोत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कालर्ज पब्लिक स्कूल राजपुरा डायरेक्टर सुदेश जोशी ने बताया यह अत्यंत खुशी की बात है कि स्कालर्ज पब्लिक स्कूल राजपुरा के विद्यार्थियों ने अन्य स्कूलों को पछाड़ते हुए गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन तरसेम जोशी, डायरेक्टर सुदेश जोशी, प्रिसिपल भारती जोशी ने बच्चों व संगीत की अध्यापिका नवनीत कोर को इस सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।