अस्थायी सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

नगर कौंसिल सनौर में काम कर रहे अस्थायी सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:19 PM (IST)
अस्थायी सफाई कर्मियों ने की हड़ताल
अस्थायी सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

जेएनएन, सनौर (पटियाला) : नगर कौंसिल सनौर में काम कर रहे अस्थायी सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी की। सफाई सेवक कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। सनौर सफाई सेवक यूनियन के प्रधान नंदलाल नंदू ने कहा कि महामारी के दौरान भी अस्थायी सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए चार साल होने को हैं लेकिन अब तक अस्थायी कर्मियों को स्थायी नहीं किया गया है। उनकी सरकार से मांग है कि जितने भी अस्थायी मुलाजिम काम कर रहे हैं, उन्हें पक्का किया जाए। पेंशन स्कीम दोबारा बहाल किया जाए। डीए की किस्त बहाल की जाए।

chat bot
आपका साथी