सांझा अध्यापक मोर्चा ने शिक्षा नीतियों के खिलाफ किया पुतला फूंक प्रदर्शन

सांझा अध्यापक मोर्चा की तरफ से सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ पुतला फूक रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:13 PM (IST)
सांझा अध्यापक मोर्चा ने शिक्षा नीतियों के 
खिलाफ किया पुतला फूंक प्रदर्शन
सांझा अध्यापक मोर्चा ने शिक्षा नीतियों के खिलाफ किया पुतला फूंक प्रदर्शन

जेएनएन, समाना (पटियाला) : सांझा अध्यापक मोर्चा की तरफ से सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ पुतला फूक रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अध्यापक नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग सचिव द्वारा लगातार अध्यापकों के पद खत्म किए जा रहे हैं। शिक्षा सचिव द्वारा लाकडाउन के बावजुद अध्यापकों को दाखिले बढ़ाने के लिए लोगों के घरों में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने 50 प्रतिशत स्टाफ को ही बुलाने का ऐलान किया है। इसके बावजूद भी सभी अध्यापकों को स्कूलों में हाजिर रहने की हिदायतें जारी की जा रही हैं। अध्यापक नेताओं हरदीप टोडरपुर और जुगप्रगट सिंह ने कहा कि शिक्षा सचिव के यह फैसले अध्यापकों को मौत के मुंह में धकेलने वाले है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को एकांतवास में जाने के लिए छुट्टी ना देकर उनके साथ गुलामों वाला व्यवहार किया जा रहा है। जिसके चलते कई अध्यापक अपनी जान गंवा चुके है। अध्यापक नेताओं ने मृतक अध्यापकों के परिजनों को 50 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से माना नहीं जा रहा है। इसी कारण आज पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में पुततला फूंक रोष प्रदर्शन किया गया है। इस मौके पर तरसेम सिंह, सतपाल समानवी, गुरविदर बैलुमाजरा, बेअंत ढाहीया, प्रीतम सिंह, दीपक कुमार, दीदार सिंह, गुरजंट तरखान माजरा, अवतार सिंह, जसविदर सिंह, अमरीक सिंह, राजिदर समाना, हरविदर संधु, भुपिदर सिंह, भीम सिंह और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी