राष्ट्र भाषा समिति ने फूलों की होली खेली

राष्ट्रभाषा समिति की ओर से डिफेंस कालोनी में होली मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 06:22 PM (IST)
राष्ट्र भाषा समिति ने फूलों की होली खेली
राष्ट्र भाषा समिति ने फूलों की होली खेली

संस, राजपुरा (पटियाला) : राष्ट्रभाषा समिति की ओर से डिफेंस कालोनी में होली मनाई गई। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने इकट्ठे होकर रंगों का बहिष्कार करके फूलों की होली खेली। समिति के प्रधान कमल वर्मा व वाइस प्रधान हंसराज प्रसाद ने बताया कि हमनें खुद तो फूलों के साथ होली खेली है साथ ही सभी सदस्यों को रंगों का बहिष्कार करने के लिए भी जागरूक किया है। मौके पर इकट्ठे हुए सभी सदस्यों को जलेबी मालपुए आदि का प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा समाजसेवी लोगों ने राजपुरा के आधुनिक वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली और उन्हें मिठाइयां बांटीं। मौके पर कृष्ण गोगिया, मदन बबर, सुदेश तनेजा, सुरिदर कुमार, आत्म प्रकाश, जमना प्रकाश नाचीज, ओपी अरोड़ा, अशोक प्रेमी, मनमोहन मेहता, राजकुमार, सुशील कुमार के अलावा अन्य सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी