सफाई मजदूर यूनियन ने जागो निकाल मांगे हक

सफाई मजदूर यूनियन ने विशाल जागो प्रधान अशोक कुमार बिट्टू व डिप्टी चेयरमैन राजिदर कुमार वाल्मीकि की अगुआई में निर्मल स्टेडियम राजपुरा से शुरू की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:34 PM (IST)
सफाई मजदूर यूनियन ने जागो निकाल मांगे हक
सफाई मजदूर यूनियन ने जागो निकाल मांगे हक

संस, राजपुरा (पटियाला) : सफाई मजदूर यूनियन ने विशाल जागो प्रधान अशोक कुमार बिट्टू व डिप्टी चेयरमैन राजिदर कुमार वाल्मीकि की अगुआई में निर्मल स्टेडियम राजपुरा से शुरू की। यह जागो अलग-अलग स्थानों से होती हुई शहीद प्रभाकर चौक राजपुरा टाउन तक निकाली गई व यहीं समाप्त करते हुए रोष प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर प्रधान अशोक बिट्टू व राजिदर कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है व कर्मचारियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जो पे-कमीशन की नोटिफिकेशन जारी की गई है, उसमें भी कई त्रुटियां हैं जिसे समूह कर्मचारी जत्थेबंदियों व नगर कौंसिल सफाई मजदूर के सदस्यों न नकार दिया है। इस मौके पर जगमोहन सिंह नौलक्खा, किशन कुमार, दर्शी कांत, कमल मट्टू, अनिल मलिक, देव कुमार, राज कुमार, सरवन गिल, सहित सफाई मजदूर यूनियन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी