कांग्रेस व आम आदमी पार्टी धोखेबाज : लालका

शिरोमणि अकाली दल नाभा के पूर्व हलका इंजार्ज मक्खन सिंह लालका के नेतृत्व में नाभा के पटियाला गेट पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 07:03 PM (IST)
कांग्रेस व आम आदमी पार्टी धोखेबाज : लालका
कांग्रेस व आम आदमी पार्टी धोखेबाज : लालका

जेएनएन, नाभा (पटियाला) : शिरोमणि अकाली दल नाभा के पूर्व हलका इंजार्ज मक्खन सिंह लालका के नेतृत्व में नाभा के पटियाला गेट पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर लालका ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा चार साल एक भी वादा पूरा नही किया केवल आश्वासनों से सरकार को चलाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली में केजरीवाल वहां के लोगों को धोखा देकर सत्ता हासिल की अब पंजाब के लोगों में झूठी बयानबाजी करके पंजाब का माहौल खराब करने पर तुली हुई जिसे पंजाब के समझदार लोग विश्वास नही करेगें। उन्होंने कहा कि जितना भी विकास पंजाब में अकाली सरकार के समय हुआ है वह अपने आप में एक रिकार्ड है। मौके पर जस्सा खोख, गुरजंट सिंह सहोली, मेजर सिंह तुंगा, जगजीत सिंह खोख, सुखजिदर सिंह टोहड़ा ने भी धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर जगदीश लालका, दिलशाद चौधरी, फारूक चौधरी, कर्म सिंह मांगेवाल, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, परगट सिंह हरीगढ़, हरजिदर सिंह राजगढ़, गुरसेवक सिंह राजगढ़, सुपिदर सिंह गलवटी, सुखदेव सिंह रामगढ़, नरिदर सिंह, अमरीक सिंह बिशनापुर, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी