पटियाला के जोड़ीया भट्टीया के पास डेढ़ महीना पहले बनाई सड़कें धंसनी शुरू
भाजपा नेता अजय गोयल की अगुआई में जोड़ीया भट्टीया के पास लोगों ने शनिवार को नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, पटियाला : भाजपा नेता अजय गोयल की अगुआई में जोड़ीया भट्टीया के पास लोगों ने शनिवार को नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया के उनके एरिया में कुछ महीनों से नई सड़कों और सीवरेज का कार्य चल रहा है। इस कार्य में घटिया मैटीरियल लगाया जा रहा है। डेढ़ महीना पहले बनी सड़कें धंसनी शुरू हो गईं हैं और एक रोड पिछले बीस दिन से बंद है। जिस कारण आवाजाही और व्यापार ठप हो चुका है। नगर निगम की लापरवाही के चलते यहां डेंगू और अन्य बीमारीयों का खतरा मंडरा रहा है। इस दौरान गोयल ने कहा कि शहर में सरेआम जनता का पैसा लूटा जा रहा है कुछ महीने पहले उन्होंने डीसी को लिखित शिकायत दी थी के शहर में किए जा रहे विकास कार्यों में अन्य अफसरो की मिलीभगत से ठेकेदार सड़कों और सीवरेज में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं। जिस पर एसडीएम ने इस घोटाले की जांच का भरोसा दिया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई। गोयल ने घोटाले में शामिल दोषीयों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी के अगर लोगों की समस्यायों का पुख्ता हल ना किया गया तो वो एरिया के लोगों से साथ मिलके नगर निगम का घेराव कर सड़क पर चक्का जाम करेंगे। लोगों ने बताया कि समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई कर जानी चाहिए। इस मौके पर पंडित रिशा शर्मा, शंकर चौहान, अजय कुमार, निखिल, महेश कुमार, रवि व अन्य लोग मौजूद थे।