कुरुक्षेत्र से मिला रिटायर्ड मेजर का शव

थाना पसियाणा के अंतर्गत संत एनक्लेव निवासी रिटायर्ड मेजर जसवीर सिंह संधू कत्ल मामले में थाना पसियाणा पुलिस ने मेजर का शव कुरुक्षेत्र से बरामद कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:25 PM (IST)
कुरुक्षेत्र से मिला रिटायर्ड मेजर का शव
कुरुक्षेत्र से मिला रिटायर्ड मेजर का शव

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना पसियाणा के अंतर्गत संत एनक्लेव निवासी रिटायर्ड मेजर जसवीर सिंह संधू कत्ल मामले में थाना पसियाणा पुलिस ने मेजर का शव कुरुक्षेत्र से बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि थाना पसियाणा इंचार्ज नेहा अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए राजिदरा अस्पताल रखवाया गया है। शव को देखने पर लग रहा है कि आरोपितों ने रिटायर्ड मेजर जसवीर सिंह की हत्या गला दबाकर व सिर पर वार करके की है। जिसकी पुष्टि गले पर पड़े निशान व सिर पर लगी चोट से होती है। उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

जानकारी के अनुसार आरोपित सिमरन कौर उर्फ पूर्वी की मां प्रिया रिटायर मेजर संधू के घर का कामकाज करती थी। जिसके बाद संधू के मकान के एक हिस्से में बने कमरे में परिवार के साथ रहने लगी और करीब 18 साल यह लोग उक्त मकान में रहे। जिसके बाद सतनाम सिंह भी उक्त मकान में एक कमरा किराये पर लेकर रहने लगा और इस दौरान सिमरन व सतनाम में दोस्ती हो गई। कुछ समय के बाद सिमरन की मां ने मेजर संधू का मकान छोड़ दिया, उधर, सिमरन की मां का अपने पति के साथ भी झगड़ा हो गया। बाद में मां व बेटी अलग रहने लगी। सिमरन मटौर में एक पीजी किराये पर लेकर रहने लगी। यहीं पर अन्य आरोपित भी सिमरन से मिले थे, जिसके बाद सभी की आपस में दोस्ती हो गई। आरोपितों के पास पीजी का किराया देने को पैसे नहीं थे। ऐसे में सिमरन ने कहा कि मेजर संधू अकेला रहता है, जिसके पास काफी पैसा व प्रापर्टी है। इसे हथियाने के लिए उक्त आरोपितों ने मेजर की हत्या कर लाश को कार में रखा और घनौर स्थित नहर में लाश फेंक दिया।

chat bot
आपका साथी