जहां इमारत गिरी, उसके पास ही एक और अवैध निर्माण है जारी

रेहड़ी मार्केट के सामने वीरवार को एक इमारत का लेटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक दर्जन के करीब मजदूर जख्मी हो गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 05:44 PM (IST)
जहां इमारत गिरी, उसके पास ही  एक और अवैध निर्माण है जारी
जहां इमारत गिरी, उसके पास ही एक और अवैध निर्माण है जारी

जागरण संवाददाता, पटियाला : रेहड़ी मार्केट के सामने वीरवार को एक इमारत का लेटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक दर्जन के करीब मजदूर जख्मी हो गए थे। अब इस इमारत के करीब एक और बिना इजाजत के निर्माण हो रहा है। इसकी शिकायत होने के बाद भी निगम कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

यही नहीं शहर में और भी कई जगहों पर अवैध निर्माण हो रहा है। इनमें सनौरी अड्डा स्थित श्मशानघाट के सामने करीब तीन शोरूम बने, सीआइए स्टाफ के नजदीक नाले पर शोरूम बनाने का काम चल रहा है, बिशन नगर गली नंबर पांच के नजदीक शोरूम बनाया जा रहा है। निगम सब कुछ जानते हुए भी इन पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

उधर, इस बारे में बात करते हुए आर्य समाज इलाके के अमरजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले रेहड़ी मार्केट के नजदीक बन रहे अवैध निर्माण की शिकायत निगम को की थी, बावजूद इसके निगम अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। अगर निगम उस समय कार्रवाई कर लेता तो ये हादसा न होगा। निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा घायल होने वाले मजदूरों को भुगतना पड़ा।

उधर, गुरु नानक नगर निवासी सुरिदरपाल सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण निगम अधिकारियों की मिलीभगत से ही हो रहे हैं। यहां बिशन नगर व गुरु नानक नगर में बन रहे अवैध निर्माणों संबंधी निगम को कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि निगम अधिकारियों की मिलीभगत से ही ये अवैध निर्माण हो रहे हैं। रेहड़ी मार्केट के सामने जिस इमारत का लेटर डालने के दौरान शटरिग गिरी है, उसके खिलाफ पहले ही निगम कार्रवाई कर रहा है। इसके अलावा सीआइए स्टाफ के नजदीक बन रहे अवैध निर्माण का काम भी रुकवाया जा चुका है। निगम शहर की विभिन्न जगहों पर बन रहे अवैध निर्माणों पर भी जल्द कार्रवाई करेगा।

मनोज कुमार, एटीपी नगर निगम

जख्मी मजदूर व इमारत के मालिक में हुआ समझौता

जासं, पटियाला : इमारत का लेटर डालते समय शटरिंग गिरने से जख्मी हुए तीनों मजदूरों ने पुलिस को शिकायत नहीं की है। जख्मी मजदूर व बिल्डिग मालिक में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि बिल्डिग मालिक खुद जख्मी मजदूरों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहा है। वहीं, मजदूरों के परिवारों को जरूरी मदद भी मुहैया करवाई जा रही है। जिसके चलते मजदूरों के पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई। इस मामले पर कोतवाली थाना के इंचार्ज एसएचओ इंद्रपाल सिंह ने कहा कि मामले संबंधित उनके पास किसी ने कोई शिकायत नहीं की। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

chat bot
आपका साथी