भक्त धन्ना जी के जन्म दिवस पर धार्मिक समागम करवाया

गांव चासवाल में भक्त धन्ना के जन्म दिवस के मौके पर धार्मिक समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:39 PM (IST)
भक्त धन्ना जी के जन्म दिवस 
पर धार्मिक समागम करवाया
भक्त धन्ना जी के जन्म दिवस पर धार्मिक समागम करवाया

जेएनएन, भादसों (पटियाला) : गांव चासवाल में भक्त धन्ना के जन्म दिवस के मौके पर धार्मिक समागम करवाया गया। तीन दिन से श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गएष इसके बाद भरपूर सिंह मटरा के जत्थे की तरफ से भक्त धन्ना के जीवन बारे रोशनी डाली गई। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एडजेक्टिव सदस्य सतविदर सिंह टोहड़ा ने विशेष तौर और हाजिरी लगवाई। उन्होंने कहा कि हमें भक्त धन्ना जी के द्वारा परमात्मा की सच्चे दिल से की गई प्रशंसा से सीख लेकर अपना जीवन सच्चे काम करने में लगाना चाहिए। मौके पर बलवीर सिंह खटड़ा के नेतृत्व में सतविदर सिंह टोहड़ा, विक्रम चौहान प्रधान मालवा जोन, जत्थेदार रणधीर सिंह ढींडसा भरपूर सिंह मटरा का सम्मान भी किया गया।

chat bot
आपका साथी