रणवीर सिंह बने नगर कौंसिल पातड़ां के प्रधान

सेवानिवृत्त मुलाजिम नेता रणवीर सिंह को पातड़ां नगर कौंसिल का प्रधान चुना गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:51 PM (IST)
रणवीर सिंह बने नगर कौंसिल पातड़ां के प्रधान
रणवीर सिंह बने नगर कौंसिल पातड़ां के प्रधान

जेएनएन, पातड़ां (पटियाला) : सेवानिवृत्त मुलाजिम नेता रणवीर सिंह को पातड़ां नगर कौंसिल का प्रधान चुना गया है। इसके साथ ही प्रेम चंद गुप्ता को वरिष्ठ उप प्रधान और प्रीति जैन को उप प्रधान चुना गया। विधानसभा हलका शुतराणा के विधायक निर्मल सिंह के नेतृत्व और एसडीएम पातड़ां कम चयन अधिकारी डा. पालिका अरोड़ा की देख रेख में हुए चयन के दौरान नगर कौंसिल चुनाव के दौरान किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं होने के कारण अध्यक्ष के ओहदे के चयन को लेकर पिछले कई दिन से अनुमान का बाजार गर्म चल रहा था।

चयन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष के ओहदे के लिए वार्ड नंबर 14 से जीते कांग्रेस पार्षद रणवीर सिंह का नाम, वार्ड नंबर छह के कांग्रेस पार्षद नरिदर सिगला ने पेश किया और इसका समर्थन वार्ड नंबर बारह के पार्षद रणजीत अरोड़ा बिल्ला ने किया। इसी तरह वरिष्ठ उप प्रधान के लिए प्रेम चंद गुप्ता का नाम हलका विधायक निर्मल सिंह ने पेश किया और इसका समर्थन वार्ड नौ के कांग्रेस पार्षद रिकू सिंह ने किया जबकि वार्ड 15 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीती प्रीति जैन का नाम नव नियुक्त प्रधान रणबीर सिंह ने पेश किया और इसका समर्थन वार्ड नंबर दस से चुनाव जीते आजाद पार्षद बरजिदर सिंह सोनी ठेकेदार ने किया। इस दौरान शहर के सभी वार्डों से जीते पार्षदों ने सर्वसम्मति के साथ हुई चयन को स्वीकृति दी। नव नियुक्त प्रधान रणवीर सिंह वरिष्ठ उप प्रधान प्रेम चंद गुप्ता और उप प्रधान प्रीति जैन समेत सभी पार्षदों ने शहर के विकास के लिए मिलकर काम का भरोसा दिया। इसके उपरांत चुने गए अधिकारियों ने खुली गाड़ी में सवार होकर शहर में मार्च करते हुए मतदाताओं का धन्यवाद किया।

नगर कौंसिल पातड़ां की अध्यक्षता को लेकर कांग्रेस के दो बड़े नेता मार्केट समिति पातड़ां के चेयरमैन जय प्रताप सिंह डेजी काहलों और नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान प्रेम चंद गुप्ता दौड़ में शामिल थे, लेकिन नोटिफिकेशन के मुताबिक अध्यक्षता पिछड़े श्रेणियों के लिए आरक्षित होने के बाद से दोनों को पीछे हटना पड़ गया। भारतीय जनता पार्टी के साथ संबंधित नेता भगवत दयाल निक्का और उसकी बहू प्रीति जैन आजाद उम्मीदवारों के तौर पर अलग-अलग वार्डो में चयन मैदान में डटे थे। नतीजों के दौरान बहू व ससुर दोनों ने जीत हासिल की। अल्पसंख्यक में रही कांग्रेस पार्टी की तरफ से आजाद उम्मीदवारों के समर्थन हासिल करने के लिए प्रीति जैन को नगर कौंसिल पातड़ां की उप प्रधान बनाया गया है। 17 वार्डों के हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सात, शिरोमणि अकाली दल के तीन, आम आदमी पार्टी का एक और छह आजाद पार्षद जीते थे।

chat bot
आपका साथी