राजपुरा से मंडल शहरी प्रधान ने टीम के साथ भाजपा छोड़ी

भारतीय जनता पार्टी को नगर कौंसिल चुनाव से पहले झटका लगा। भारतीय जनता पार्टी राजपुरा के मंडल शहरी प्रधान एडवोकेट संजय बग्गा ने अपनी टीम के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:57 PM (IST)
राजपुरा से मंडल शहरी प्रधान 
ने टीम के साथ भाजपा छोड़ी
राजपुरा से मंडल शहरी प्रधान ने टीम के साथ भाजपा छोड़ी

संस, राजपुरा (पटियाला) : भारतीय जनता पार्टी को नगर कौंसिल चुनाव से पहले झटका लगा। भारतीय जनता पार्टी राजपुरा के मंडल शहरी प्रधान एडवोकेट संजय बग्गा ने अपनी टीम के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही पूर्व पार्षद सुखविदर सुक्खी, उजागर सिंह, सुखचैन बेदी, अविनाश कौर, शकुंतला बाजवा, परमिदर राय एडवोकेट, लोकेश नागपाल ने भी अपनी टीम के साथ भाजपा को अलविदा कह दिया।

मंडल भाजपा प्रधान शहरी एडवोकेट संजय बग्गा ने बताया कि केंद्र सरकार जो कृषि कानून लेकर आई है, उससे आज पूरे देश का किसान दिल्ली के बार्डर पर बैठा है। पिछले दो महीनों से ठंड में सड़कों पर बैठे किसान कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए डटे हुए हैं पर केंद्र सरकार ने अब तक न तो इन कृषि कानूनों को वापस लिया है और न ही किसानों के मसले का कोई हल निकालने में कामयाब हुई है। बग्गा ने कहा कि पंजाब भाजपा के नेता भी पंजाब के किसानों की आवाज केंद्र तक पहुंचाने में नाकामयाब रहे हैं। इसी कारण भाजपा मंडल शहरी के सभी पदाधिकारियों ने किसानों के हक अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा छोड़ने का फैसला कर लिया है।

chat bot
आपका साथी