जिले में हो रही अवैध माइनिग पर रेड, दो केस दर्ज

जिले में हो रही अवैध माइनिग की शिकायतों के बाद माइनिग अफसरों ने दो जगह पर रेड करते हुए पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। थाना पसियाणा व सिविल लाइन इलाकों में यह मामले पकड़े गए हैं। जिले में हो रही अवैध माइनिग पर रेड दो केस दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:30 PM (IST)
जिले में हो रही अवैध माइनिग पर रेड, दो केस दर्ज
जिले में हो रही अवैध माइनिग पर रेड, दो केस दर्ज

जागरण संवादताता, पटियाला : जिले में हो रही अवैध माइनिग की शिकायतों के बाद माइनिग अफसरों ने दो जगह पर रेड करते हुए पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। थाना पसियाणा व सिविल लाइन इलाकों में यह मामले पकड़े गए हैं।

थाना पसियाणा पुलिस ने टिप्पर को काबू करने के बाद ड्राइवर बलकार सिंह निवासी गांव खेड़ी करना को नामजद किया है। उक्त आरोपित चार जुलाई को समाना रोड पर चेकिग के दौरान पकड़ा गया था। उसका टिप्पर साधारण मिट्टी से भरा पड़ा था, जिससे परमिट पूछा तो नहीं मिला। बिना परमिट मिट्टी ले जाने पर आरोपित ड्राइवर के खिलाफ माइनिग अफसर राजवीर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। सिविल लाइन पुलिस ने प्रताप नगर इलाके में चेकिग के लिए नाका लगा रखा था। यहां पर दो टिप्पर माइनिग अफसर मोहाली यादविदर सिंह ने पकड़े थे। इन टिप्पर को लेकर जाने वाले दर्शन सिंह निवासी गांव दोघाट पटियाला, विनोद निवासी अमन विहार भादसों रोड, रोमी निवासी गांव खेड़ा जट्टां, जगदीप सिंह निवासी सेंचुरी एंकलेव नाभा रोड के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। यादविदर सिंह ने बताया कि चार जुलाई को उनकी टीम ने माता साहिब कौर ग‌र्ल्स कालेज के नजदीक नाका लगाया हुआ था, यहां से आरोपित मिट्टी से भरे टिप्पर लेकर जा रहे थे। पूछने पर इन के पास से कोई परमिट बरामद नहीं हुआ तो मामला दर्ज करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी