पुटा ने वीसी दफ्तर के सामने दिया धरना

पंजाबी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (पुटा) ने शिक्षकों की मांग को लेकर आज वीसी दफ्तर के सामने धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 06:34 PM (IST)
पुटा ने वीसी दफ्तर के सामने दिया धरना
पुटा ने वीसी दफ्तर के सामने दिया धरना

जासं, पटियाला : पंजाबी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (पुटा) ने शिक्षकों की मांग को लेकर आज वीसी दफ्तर के सामने धरना दिया। धरने के बाद प्रेस को जारी एक बयान में पुटा प्रधान डा. निशान सिंह दियोल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार शिक्षकों की जायज मांगों से मुंह मोड़ रहा है। प्रशासन ने अब तक जून का वेतन जारी नहीं किया है। इसके अलावा, जीपीएफ कटौतियों और उनके ब्याज को अभी तक संबंधित खातों में जमा नहीं किया गया है। डा. दियोल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के शिक्षक विरोधी व्यवहार के कारण शिक्षकों का नियमित कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है। पुटा द्वारा कई बार प्रशासन के नोटिस में लाने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुटा के उपाध्यक्ष डा. मनिदर सिंह ने बताया कि प्रशासन के आश्वासन के बावजूद स्टेप-अप इंक्रीमेंट और डीए बकाया राशि का लाभ अभी तक सभी शिक्षकों को नहीं दिया गया है। मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी