पंजाबी कलाकारो ने आर्यस के वार्षिक समारोह में गीतों से किया मनोरंजन

पंजाबी सिगर सुरिदर शिंदा जसबीर जस्सी हरजीत हरमन हरदीप सिंह लैहंबर हुसैनपुरी बलकार सिद्धू पम्मी बाई और सिम्मी लाइव ने आर्यस के 15वें वार्षिक समारोह में आर्यंस ग्रुप आफ कालेजिस के दर्शकों का मनोरंजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:48 PM (IST)
पंजाबी कलाकारो ने आर्यस के वार्षिक  समारोह में गीतों से किया मनोरंजन
पंजाबी कलाकारो ने आर्यस के वार्षिक समारोह में गीतों से किया मनोरंजन

संस, राजपुरा (पटियाला) : पंजाबी सिगर सुरिदर शिंदा, जसबीर जस्सी, हरजीत हरमन, हरदीप सिंह, लैहंबर हुसैनपुरी, बलकार सिद्धू, पम्मी बाई और सिम्मी लाइव ने आर्यस के 15वें वार्षिक समारोह में आर्यंस ग्रुप आफ कालेजिस के दर्शकों का मनोरंजन किया। यह कार्यक्रम फोक अटैक की सहायता से करवाया गया। आर्यंस ग्रुप के अध्यक्ष डा. अंशु कटारिया ने इस आनलाइन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह मे आर्यंस के पांच हजार से अधिक वर्तमान और पूर्व छात्र शामिल हुए।

प्रसिद्ध गायक सुरिदर शिंदा ने जट्ट जियोना मोड़, पुत्त जट्टां दे, ट्रक बलिये, बलबीरो भाभी आदि पर प्रदर्शन किया। गायक, गीतकार, कलाकार और अभिनेता जसबीर जस्सी ने दिल लै गई कुड़ी, कोका, कुड़ी कुड़ी आदि गीत सुनाए। हरजीत हरमन ने सज्जन मिलदे, चादर, गल दिल दी आदि पर प्रदर्शन करते हुए छात्रों का मनोरंजन किया, जबकि कलाकार हरदीप सिंह ने शौक जवानी दे, गला करारिया आदि गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

प्रसिद्ध कलाकार लैहंबर हुसैनपुरी ने साड्डी गली, मणके, जट्ट आदि पर प्रस्तुति दी और दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। बलकार सिद्धू ने मेला और मोमबत्ती आदि से आर्यस के युवाओं का मनोरंजन किया। जट्ट पंजाबी, मिर्जा साहिबा और बोलियों पर पम्मी बाई के ऊर्जावान प्रदर्शन ने हिट पंजाबी संगीत और नृत्य के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिमी लाइव ने तेरा यार बोलदा, लक टुणु टुणु और मुखड़ा देख के पर सुरजीत बिदरखिया को श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी