वीसी के भरोसे पर कर्मियों ने खत्म किया प्रदर्शन

पंजाबी यूनिवर्सिटी में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण यूनिवर्सिटी में रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:00 PM (IST)
वीसी के भरोसे पर कर्मियों ने खत्म किया प्रदर्शन
वीसी के भरोसे पर कर्मियों ने खत्म किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण यूनिवर्सिटी में रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान वीसी प्रो. अरविद कर्मचारियों के बीच पहुंचे और कर्मचारियों को उनका वेतन जल्द उनके खाते में डलवाने का भरोसा दिया। वीसी के इस भरोसे के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म किया। बता दें कि ठेकेदारी सिस्टम में काम कर रहे कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से यूनिवर्सिटी द्वारा वेतन जारी नहीं किया गया। जिसके चलते कर्मचारियों में यूनिवर्सिटी प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है।

ठेकेदारी पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि प्रदर्शन करने के दौरान मौके पर पहुंचे वीसी प्रो. अरिवंद ने भरोसा दिया कि जल्द ही कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया जाएगा। वीसी के इस आश्वासन के बाद सभी काम पर लौट गए।

chat bot
आपका साथी