पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक ने करवाया सम्मान समारोह

पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक ने जिला प्रधान जोरावर सिंह और राजपुरा प्रधान परमजीत सिंह की अगुआई में पावरकाम में ड्यूटी दौरान मृत कर्मचारियों के परिवारों के लिए समान समारोह करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 06:45 PM (IST)
पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक ने करवाया सम्मान समारोह
पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक ने करवाया सम्मान समारोह

संस, राजपुरा (पटियाला) : पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक ने जिला प्रधान जोरावर सिंह और राजपुरा प्रधान परमजीत सिंह की अगुआई में पावरकाम में ड्यूटी दौरान मृत कर्मचारियों के परिवारों के लिए समान समारोह करवाया। समारोह में विशेष तौर पर पहुंचे पंजाब प्रधान हरभजन सिंह झंडे की रस्म अदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हरभजन सिंह ने कहा कि पावरकाम में काम कर रहे कर्मचारियों की मांगों को लेकर पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष चल रहा है। अगर मांगें न मानीं तो 22 से 26 नवंबर तक मुख्य दफ्तर का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर बलजीत कुमार, सुरिद्रपाल, नरिद्र सैणी, निर्मल सिंह धालीवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी