कृषि सुधार कानून की प्रतियां जला कर रोष प्रदर्शन किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मजदूर जत्थेबंदियों ने कृषि सुधार कानून की प्रतियां जला कर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 07:39 PM (IST)
कृषि सुधार कानून की प्रतियां जला कर रोष प्रदर्शन किया
कृषि सुधार कानून की प्रतियां जला कर रोष प्रदर्शन किया

जेएनएन, समाना (पटियाला) : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मजदूर जत्थेबंदियों ने कृषि सुधार कानून की प्रतियां जला कर रोष प्रदर्शन किया। समाना में किसानों ने एसडीएम के कार्यालय के आगे प्रतियां जलाईं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी प्रधान गुरनाम सिंह ढैंठल, लाडी सिंह, भारतीय किसान युनियन डकौदा ब्लाक प्रधान सुखविदर सिंह, बलवीर सिंह मवी, अजैब सिंह शाहपुर, कुलवीर टोढरपुर, जसवीर सिंह, सुरेश कुमार आलमपुर, भगत राम, गुरबख्श सिंह, गुरचरन सिंह, टेक सिंह असरपुर और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी