डा. आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ने के विरोध में रोष प्रदर्शन, जांच टीम का गठन

फव्वारा चौक पर स्थापित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को एक बार फिर कुछ शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने पर अनुसूचित समाज की अलग-अलग संगठनों ने रविवार को रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:37 PM (IST)
डा. आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ने के विरोध में रोष प्रदर्शन, जांच टीम का गठन
डा. आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ने के विरोध में रोष प्रदर्शन, जांच टीम का गठन

संस राजपुरा, (पटियाला)

फव्वारा चौक पर स्थापित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को एक बार फिर कुछ शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने पर अनुसूचित समाज की अलग-अलग संगठनों ने रविवार को रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन व असामाजिक तत्वों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिमा खंडित करने पर विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, आम आदमी पार्टी नेता नीना मित्तल, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की ताकि शहर का माहौल खराब करने वालों को सजा मिल सके। बाद में इस मामले में आरोपितों को आगामी मंगलवार तक गिरफ्तार कर लिए जाने के प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।

राजपुरा टाउन फव्वारा चौक पर लगी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली शनिवारको तोड़ दी थी। इससे पहले भी 15 सितंबर 2019 को भी इसी स्थान पर लगी बाबा सहिब की प्रतिमा तोड़ी गई थी जिसके उपरांत विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने अपने वेतन से बाबा साहिब की नई प्रतिमा तैयार करके लगवाई थी। समाज के गुस्से को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए प्रतिमा के पास भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात कर इलाके को छावनी में तबदील कर दिया। मौके पर ही एसपी सिटी हरमीत सिंह हुंदल, डीएसपी गुरिदर सिंह, सिटी थाना प्रभारी गुरप्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों के प्रमुखों अशोक कुमार बिट्टू, हंस राज बनवाड़ी, राजिन्द्र कुमार, बलदेव सिंह महिरा, साहिब सिंह नैणा, एडवोकेट रविद्र सिंह, कमल मट्टू को विश्वास दिलवाया कि डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुक्सान पहुंचाने वाले आरोपितों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए स्पेशल जांच टीम गठन की जाएगी, ताकि आरोपितों के खिलाफ शिकंजा कसा जा सके।

प्रशासन को सख्ती से कदम उठाना चाहिए : चंदूमाजरा

शिअद नेता व पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पहले जब डा. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई थी, अगर उस समय आरोपितों के खिलाफ मौजूदा सरकार ने सख्त कार्रवाई की होती तो आज दोबारा उनकी हिम्मत नहीं होती। पुलिस प्रशासन को सख्ती से कदम उठाना चाहिए। हमारे संविधान निर्माता ही सुरक्षित नहीं :नीना मित्तल

आम आदमी पार्टी प्रदेश कोषाध्यक्ष नीना मित्तल ने कहा कि अगर हमारे संविधान निर्माता ही सुरक्षित नहीं हैं, जिन्होंने हमें जीने की राह दिखाई है। तो आम आदमी की सुरक्षा इस शहर में कैसे यकीनी रह पाएगी। माहौल खराब करने की कोशिश : कंबोज

विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कहा कि कुछ शरारती लोग पंजाब का माहौल करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। शरारती लोगों को पकड़ कर कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने राजनितिक लोगों को भी सलाह दी की दलित समाज को गुमराह करने की बजाए आरोपितों को पकड़वाने में मदद करें, ताकि शहर का माहौल खराब करने वालों को बेनकाब करके उन्हें जेल भेजा जा सके।

chat bot
आपका साथी