सरहिद, अमलोह व खमाणों में धान की खरीद शुरू, झाड़ से खिले किसानों के चेहरे

फतेहगढ़ साहिब जिले में धान की खरीद सोमवार को शुरू हो गई। बेशक धान की आमद के हिसाब से खरीद की रफ्तार बहुत कम रही। लेकिन फसल के अधिक झाड़ से किसानों के चेहरे खिले दिखाई दिए। जिले की सरहिद अमलोह व खमाणों मंडियों में धान की खरीद शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 12:06 AM (IST)
सरहिद, अमलोह व खमाणों में धान की खरीद शुरू, झाड़ से खिले किसानों के चेहरे
सरहिद, अमलोह व खमाणों में धान की खरीद शुरू, झाड़ से खिले किसानों के चेहरे

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : जिले में धान की खरीद सोमवार को शुरू हो गई। बेशक धान की आमद के हिसाब से खरीद की रफ्तार बहुत कम रही। लेकिन फसल के अधिक झाड़ से किसानों के चेहरे खिले दिखाई दिए। जिले की सरहिद, अमलोह व खमाणों मंडियों में धान की खरीद शुरू हुई। बस्सी पठाना व चनार्थल कलां में फसल की खरीद शुरू नहीं हो सकी। जिले में आई 3411 टन में से 463 टन धान बिका। बाकी की फसल में ज्यादा नमी कारण फसल खरीदने में दिक्कत आई। सरहिद अनाज मंडी में मार्केट कमेटी चेयरमैन गुलशन राय बॉबी ने खरीद शुरू कराई। खमाणों में चेयरमैन सुरिदर सिंह रामगढ़ व अमलोह में चेयरमैन जसमीत सिंह राजा ने खरीद शुरू कराई। सरहिद मंडी में फसल लेकर आए किसान जसपिदर सिंह ने बताया कि इस बार मौसम की मेहरबानी रही कि न तो फसल तैयार के समय बारिश हुई और न ही अंधेरी का कहर रहा। जिसके चलते इस बार झाड़ 28 से 30 क्विटल प्रति एकड़ मिल रहा है। पिछले साल फसल का झाड़ मुश्किल से 22 से 25 क्विटल प्रति एकड़ रहा था। किस मंडी में आई कितनी फसल

मंडी - आमद - बिकी

सरहिद - 305 टन - 42 टन

अमलोह - 1650 टन - 97 टन

खमाणों - 1236 टन - 324 टन

बस्सी पठाना - 00 - 00

चनार्थल - 220 टन - 00

chat bot
आपका साथी