पैरोल पर आया कैदी नहीं पहुंचा जेल, केस

सिटी पुलिस ने केंद्रीय जेल सुपरिंटेंडेंट पटियाला की शिकायत पर समाना की पुरानी सरांपत्ती दशमेश स्कूल के पास निवासी प्रभजोत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:00 AM (IST)
पैरोल पर आया कैदी नहीं पहुंचा जेल, केस
पैरोल पर आया कैदी नहीं पहुंचा जेल, केस

संसू, समाना (पटियाला) :

सिटी पुलिस ने केंद्रीय जेल सुपरिंटेंडेंट पटियाला की शिकायत पर समाना की पुरानी सरांपत्ती दशमेश स्कूल के पास निवासी प्रभजोत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेल सुपरिंटेंडेंट ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रभजोत सिंह केंद्रीय जेल पटियाला में 10 वर्ष की सजा काट रहा है। 22 मई 2020 को प्रभजोत सिंह पैरोल पर छुट्टी लेकर अपने घर आया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसकी पैरोल 28 अप्रैल 2021 तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद प्रभजोत सिंह निर्धारित समय पर वापिस जेल नहीं पहुंचा। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर प्रभजोत सिंह की तलाश शुरू कर दी है। सड़क की मरम्मत कर रहे लोगों को कार सवार ने मारी टक्कर, दो घायल

संसू, समाना (पटियाला) सड़क पर बैरीकेड्स लगा कर मरम्मत का काम कर रहे लोगों को कार सवार द्वारा टक्कर मारने पर कार चालक हैप्पी सिंह निवासी चहल कालोनी बस्ती दुगाल कलां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव असरपुर निवासी गुरतेज सिंह ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि वह गत दिन छोटा सिंह निवासी गांव चुपकी, कुलवंत सिंह निवासी समाना तथा अन्य लोगों के साथ सड़क पर बैरीकेड्स लगा कर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में कुलवंत सिंह और छोटा सिंह घायल हो गए। इस घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़ कर फरार होने में सफल रहा। सिटी पुलिस ने कार चालक हैप्पी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी