शोभायात्रा बनी कांग्रेसमय, भाजपा व सहयोगियों को नहीं मिला सम्मान

श्री रामनवमी के अवसर पर आर्य समाज सनातन धर्म सभा स्कूल से निकाली गई शोभायात्रा विवादों में घिर गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:43 PM (IST)
शोभायात्रा बनी कांग्रेसमय, भाजपा 
व सहयोगियों को नहीं मिला सम्मान
शोभायात्रा बनी कांग्रेसमय, भाजपा व सहयोगियों को नहीं मिला सम्मान

जागरण संवाददाता, पटियाला : श्री रामनवमी के अवसर पर आर्य समाज सनातन धर्म सभा स्कूल से निकाली गई शोभायात्रा विवादों में घिर गई है। शोभायात्रा के दौरान जहां दो सहयोगियों से हुई धक्कामुक्की का मामला पुलिस तक पहुंच गया है वहीं कुछ सहयोगियों ने आयोजकों पर आरोप लगाया है कि शोभायात्रा में आए कांग्रेस के नेताओं को तरजीह देते हुए जहां कांग्रेसमय बनाया गया वहीं संघ व भाजपा के नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया है। यह भी कहा गया है कि शोभायात्रा के दौरान सजाए मंच पर कांग्रेस के नेताओं को स्थान मिला है, जबकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों को मंच पर स्थान नहीं मिला। वहीं, शोभायात्रा के आयोजक त्रिभुवन गुप्ता ने कहा कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस शोभायात्रा में अधिकतर सदस्य भाजपा के सदस्य व पदाधिकारियों के अलावा शहर की धार्मिक संस्थाओं के सदस्य जुड़े हुए हैं। इस बाबत भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप पर शोभायात्रा के आयोजक को भाजपा से बाहर निकालने की भी मांग उठी है। इसके अलावा एक सदस्य ने भाजपा के पदाधिकारियों को उचित सम्मान न मिलने के कारण भाजपा के जिला प्रधान हरिदर कोहली को भी इस्तीफा देने की सलाह दी है। सोशल मीडिया ग्रुप में इस बाबत भी चर्चा है कि भाजपा की मीटिग बुलाकर इस मुद्दे पर आयोजकों से बात करनी चाहिए, कि कांग्रेस को तरजीह क्यों दी गई है और भाजपा के वर्करों को मिलने वाला सम्मान क्यो नहीं दिया गया है। सबको दिया उचित सम्मान : त्रिभुवन गुप्ता

शोभायात्रा का आयोजन करने वाली समिति के संयोजक त्रिभुवन गुप्ता ने कहा कि सभी सदस्यों को पूरा सम्मान दिया गया है। इस तरह का आरोप लगाने वाले लोग शोभायात्रा को बदनाम कर रहे हैं। मंच पर केवल मेयर संजीव शर्मा को स्थान दिया है। कांग्रेस के एमसी आए थे उनको सिरोपा डाला गया है। भाजपा के जिला प्रधान हरिदर कोहली शोभायात्रा में देरी से पहुंचे थे। संघ के विभाग प्रचारक जतिदर कुमार के साथ दर्शन बंसल को मंच पर बैठने को कहा था, लेकिन उन्होंने खुद ही कहा कि वे मंच पर नहीं बैठेंगे। इसलिए किसी भी व्यक्ति द्वारा भाजपा के सदस्यों को सम्मान न मिलने की बात कहना उचित नहीं है। उच्चाधिकारियों को दी जानकारी : कोहली

भाजपा के जिला प्रधान हरिदर कोहली ने ग्रुप में संदेश डालकर सभी को कहा है कि भाजपा के पदाधिकारियों के झगड़े की सूचना भाजपा के उच्चाधिकारी जीवन गुप्ता सहित हाल ही में नवनियुक्त डा. सुभाष वर्मा को दे दी है। इसलिए इस मामले पर कोई चर्चा अथवा टीकाटिप्पणी न करें।

chat bot
आपका साथी