पुलिस मुलाजिम की भाखड़ा नहर में गिरने से मौत

गांव राजला के पुलिस मुलाजिम की भाखड़ा नहर में गिरने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:45 PM (IST)
पुलिस मुलाजिम की भाखड़ा नहर में गिरने से मौत
पुलिस मुलाजिम की भाखड़ा नहर में गिरने से मौत

जेएनएन, समाना (पटियाला) : गांव राजला के पुलिस मुलाजिम की भाखड़ा नहर में गिरने से मौत हो गई। पुलिस मुलाजिम हरचंद सिंह पुत्र हरनेक सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया है। सिविल अस्पताल में उपस्थित गांव कालाझाड़ पुलिस चौकी इंचार्ज बलविदर सिंह ने बताया कि हरचंद सिंह एक माह पहले ही कालाझाड़ पुलिस चौकी में तैनात हुआ था। रविवार सुबह वह पुलिस के काम से अपनी बाइक पर सवार होकर निकला था, लेकिन अचानक भाखड़ा नहर में गिरने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के चार बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी