महंत कत्ल केस में पातड़ां पुलिस को आरोपितों के मिले अहम सुराग
पातड़ां थाना के तहत आते गांव चुनागरा स्थित गुग्गा माड़ी में 60 वर्षीय महंत बलवीर सिंह उर्फ काकू भगत के संपर्क में रहने वाली महिला शागिर्दों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : पातड़ां थाना के तहत आते गांव चुनागरा स्थित गुग्गा माड़ी में 60 वर्षीय महंत बलवीर सिंह उर्फ काकू भगत के संपर्क में रहने वाली महिला शागिर्दों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अविवाहित महंत बलवीर के पास सेवा करने वाली महिलाओं के कारण कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे। ऐसे में पुलिस उन लोगों की लिस्ट बनाकर पड़ताल कर रही है, जिनका महंत से विवाद हुआ था। पड़ताल की इस कड़ी पुलिस ने महंत बलवीर सिंह के चेले को भी शक के दायरे में रखा है।
पातड़ां थाना इंचार्ज रणबीर सिंह ने कहा कि 28 जुलाई की रात को गुग्गा माड़ी में सेवा करने वाले 60 वर्षीय महंत बलवीर सिंह उर्फ काकू भगत की तेजधार हथियारों के हमले से हत्या कर दी थी। अगले दिन सुबह उनका चेला निर्मल सिंह चाय लेकर गया तो उसने महंत का शव कमरे में खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा देखा था। इस मामले में मृतक के भांजे गुरनाम सिंह के बयानों पर कत्ल केस दर्ज किया गया था।