महंत कत्ल केस में पुलिस को आरोपितों के मिले सुराग

पातड़ां थाना के अंतगर्त आते गांव चुनागरा स्थित गुग्गा माड़ी में 60 वर्षीय महंत बलवीर सिंह उर्फ काकू भगत के कत्ल करने वाले आरोपितों का सुराग मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:19 PM (IST)
महंत कत्ल केस में पुलिस को आरोपितों के मिले सुराग
महंत कत्ल केस में पुलिस को आरोपितों के मिले सुराग

जासं, पटियाला :

पातड़ां थाना के अंतगर्त आते गांव चुनागरा स्थित गुग्गा माड़ी में 60 वर्षीय महंत बलवीर सिंह उर्फ काकू भगत के कत्ल करने वाले आरोपितों का सुराग मिला है। इसके बाद पातड़ां पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है क्योंकि इन दोनों पर कत्ल का शक है। फिलहाल इन लोगों से पूछताछ जारी होने की वजह से नाम उजागर नहीं किया है।

पातड़ां थाना इंचार्ज रणबीर सिंह ने कहा कि कत्ल केस में कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है। बीती 28 जुलाई की रात को गुगा माड़ी में सेवा करने वाले 60 वर्षीय महंत बलवीर सिंह उर्फ काकू भगत की तेजधार हथियारों के हमले से हत्या कर दी थी। अगले दिन सुबह उनका शिष्य निर्मल सिंह चाय लेकर गया तो उसने महंत का शव कमरे में खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा देखा था।

chat bot
आपका साथी