नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया

तलाकशुदा महिला को नौकरी का झांसा देकर चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 09:13 PM (IST)
नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया
नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया

जेएनएन, पातड़ां, पटियाला : तलाकशुदा महिला को नौकरी का झांसा देकर चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उसका पति से तलाक हो चुका है। जिसके बाद वह बुआ के पास रहती है। तभी एक गांव फतेहगढ़ छन्ना निवासी एक व्यक्ति गुरमीत सिंह ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे संगरूर बुला लिया। संगरूर पहुंचने पर गुरमीत सिंह उसे कार में बिठाकर एक खेत में ले गया और वहां बने एक कमरे में पहले से ही तीन अन्य व्यक्ति मौजूद थे। जिसके बाद गुरमीत सिंह भी उस कमरे में आ गया और उससे दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर गुरमीत सिंह उसे कार में बिठाकर गांव चंडौली में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुरमीत सिंह और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी