चोरी के दो मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज

जिले के विभिन्न इलाकों में हुई चोरियों के दो मामलों में पुलिस ने पड़ताल के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:49 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:49 PM (IST)
चोरी के दो मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज
चोरी के दो मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता (समाना), पटियाला : जिले के विभिन्न इलाकों में हुई चोरियों के दो मामलों में पुलिस ने पड़ताल के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहला मामला थाना सनौर इलाके में आते संत हजारा सिंह कालोनी सनौर निवासी अश्वनी कपूर के घर पर चोरों ने सेंधमारी कर सामान चोरी कर लिया। अश्वनी के अनुसार 17 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ रिश्तेदारों के पास चला गया था। अगले दिन सुबह आकर देखा तो उसके घर के ताले टूटे पड़े थे और सामान चोरी हो चुका था। फिलहाल घर के मालिक ने नुक्सान के बारे में पुलिस को डिटेल नहीं दी है। दूसरी घटना थाना सिटी समाना इलाके की है, यहां पर अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी कर ली। घटना 28 मार्च की है, इस मामले में सरफूद्दीन निवासी मोहल्ला पुराना सरां पत्ती के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले के अनुसार 28 मार्च को उसने रात के समय घर के बाहर ट्राली खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो ट्राली चोरी हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी